शनिवार, 18 दिसंबर 2010

भारत-चीन और पाकिस्तान

यह पोस्ट मैने जिज्ञासा में लिखी है। चूंकि यह ग्लोबल हलचल का हिस्सा है इसलिए यहाँ भी दे रहा हूँ।

आज के इंडियन एक्सप्रेस में सी राजमोहन की खबर टाप बाक्स के रूप में छपी है। इसमें बताया गया है कि चीन अब भारत-चीन सीमा की लम्बाई 3500 किमी के बजाय 2000 किमी मानने लगा है। यानी उसने जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह पाकिस्तान का हिस्सा मान लिया है। चीनी नीतियाँ जल्दबाज़ी में नहीं बनतीं और न उनकी बात में इतनी बड़ी गलती हो सकती है। स्टैपल्ड वीजा जारी करने क पहले उन्होंने कोई न कोई विचार किया ही होगा। इधर आप ध्यान दें कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हर तीन या चार महीने में चीन जा रहे हैं। फौज के अध्यक्ष जनरल कियानी भी चीन का दौरा कर आए हैं। स्टैपल्ड वीजा का मामला उतना सरल नहीं है जितना सामने से नज़र आता है।

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

क्या है ग्लोबल हालचाल

मैं अपना ब्लाग जिज्ञासा लिखता हूँ। उसका एरिया काफी बड़ा है। इसमें कभी-कभार अंतरराष्ट्रीय अपडेट भी देता हूँ। मुझे अब लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मसलों पर केन्द्रित ब्लाग अलग लिखना चाहिए। मैं कोशिश करूँगा कि यह ब्लाग एक दायरा स्पष्ट कर सके। ताकि इसे वे पाठक पढ़ें जो इन विषयों में दिलचस्पी रखते हैं। इसमें भारत भी आएगा, पर अपने अंतरराष्ट्रीय मसलों के संदर्भ में
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...