उत्तर कोरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तर कोरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 मई 2019

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच आए दिन नोकझोंक के क्रम में पिछले हफ्ते अचानक तल्खी आ गई। उत्तर कोरिया ने अपने सुप्रीमो किम जोंग की निगरानी में एक के बाद अनेक कम दूरी के मिसाइल पूरब की ओर दागे, जो समुद्र में जाकर गिरे। शनिवार 4 मई को किए गए इन परीक्षणों से हालांकि अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि ये तो शॉर्ट रेंज मिसाइल हैं, इनसे हमें कोई खतरा नहीं है, पर इनसे उत्तर कोरिया के पड़ोसी परेशान हैं। इसका मतलब है कि अमेरिकी धमकियों के बावजूद उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल तकनीक में उत्तरोत्तर सुधार कर रहा है। सुधार नहीं भी कर रहा है, तब भी अमेरिका को परेशान करने वाली कोई न कोई हरकत कर ही रहा है। उत्तरी कोरिया ने पिछले साल के शुरू में हुई एक सैनिक परेड में शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों और मल्टीपल रॉकेट लांचरों का प्रदर्शन किया था।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार सेवा केसीएनए ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य विदेशी आक्रमण की स्थिति में उत्तर कोरिया की तैयारियों को परखना था। इन परीक्षणों के साथ ही किम जोंग ने अपने सैनिकों से कहा है कि इस बात को दिमाग़ में रखें कि वास्तविक शांति और सुरक्षा की गारंटी सिर्फ़ ताक़तवर बल ही दे सकते हैं। खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया के होदो प्रायद्वीप से छोटी दूरी की मिसाइलें जापानी सागर में दागी गईं। पिछले महीने भी उत्तरी कोरिया ने एक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण किया था।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...